लखनऊ सहित 30 जिलों में छाया घना कोहरा:लगातार दूसरे दिन कानपुर सबसे ठंडा, 3 दिन तक पारा लगातार गिरेगा

Dec 13, 2025 - 07:00
 0
लखनऊ सहित 30 जिलों में छाया घना कोहरा:लगातार दूसरे दिन कानपुर सबसे ठंडा, 3 दिन तक पारा लगातार गिरेगा
उत्तर प्रदेश में शीतलहर के बीच घने कोहरे का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज शनिवार सुबह लखनऊ, बाराबंकी, उन्नाव, बरेली, अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, अयोध्या, अमरोहा, जौनपुर, गोरखपुर सहित 30 जिलों में घना कोहरा छाया है। कानपुर लगातार दूसरे दिन यूपी में सबसे ठंडा रहा। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 6.04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 2–3 दिनों के लिए पूर्वांचल के उत्तरी जिलों और पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्रों में घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। इसके बाद के दो दिनों के लिए इन जिलों में हल्का कोहरा रहेगा। कोहरे की इस गंभीर स्थिति का मुख्य कारण निम्न क्षोभ मंडलीय स्थिरता बताई जा रही है, जिसके चलते विजिबिलिटी काफी कम बनी रह सकती है। अगले तीन दिन तापमान में लगातार गिरावट जारी रहेगी। इसके बाद पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। इससे यूपी में पुरवा हवा चलेगी और हल्के बादल छाएंगे। इस कारण फिर न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी होगी। तापमान में यह बढ़ोतरी ठंड से कुछ राहत दे सकती है, लेकिन कोहरे की स्थिति फिलहाल अपरिवर्तित रहने के आसार हैं। शुक्रवार की बात करें तो सुबह बरेली, गोरखपुर, अयोध्या, कुशीनगर, बलिया और बस्ती में बहुत घना कोहरा दर्ज किया गया। जबकि मुरादाबाद और आजमगढ़ में घना कोहरा छाया रहा। इन जिलों में दृश्यता सुबह के समय कई स्थानों पर 50 मीटर से भी कम रही, जिससे सड़क और रेल यातायात प्रभावित हुआ। ज्यादा बाहर न रहें सांस के रोगी, बच्चे और बुजुर्ग लखनऊ के मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया- हवा की धीमी गति, वातावरण में बढ़ी हुई नमी और जमीन से उड़े धूलकण मिलकर स्मॉग की स्थायी परत बना रहे हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि मौजूदा परिस्थितियों में अस्थमा रोगियों, हृदय और फेफड़ों की समस्याओं से जूझ रहे लोगों, बच्चों और बुजुर्गों को सावधानी रखनी चाहिए। सुबह और शाम में घर से बाहर निकलने से बचना चाहिए। मौसम की 3 तस्वीरें देखिए- 3 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम मौसम से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0