ललितपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो किसानों की मौत हो गई। शुक्रवार शाम 6 बजे से जिले में रिमझिम बारिश शुरू हुई। इस दौरान जगह-जगह जल भराव की स्थिति बन गई। पहली घटना थाना पूराकलां के ग्राम हसारकलां में हुई। यहां 47 वर्षीय किसान नत्थू सहरिया खेत पर काम कर रहा था। गुरुवार शाम अचानक उस पर आकाशीय बिजली गिर गई। परिजन उसे तालबेहट ले गए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक की तीन पुत्रियां हैं। वह अपने भाइयों में दूसरे नंबर का था। दूसरी घटना थाना जाखलौन के ग्राम देवगढ़ में हुई। यहां 50 वर्षीय मुलायम सहरिया बेतवा नदी के किनारे खेत पर थे। बारिश शुरू होने पर वह ब्रगभान सहरिया के साथ गांव लौट रहे थे। इसी दौरान उन पर आकाशीय बिजली गिर गई। गंभीर हालत में उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक के पांच पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। वह पांच भाई और एक बहन में चौथे नंबर के थे।