ललितपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट:6 घायल, 3 आरोपी गिरफ्तार; 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

Jun 1, 2025 - 21:00
 0
ललितपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट:6 घायल, 3 आरोपी गिरफ्तार; 7 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ललितपुर के कोतवाली महरौनी क्षेत्र के ग्राम चौकी में बगीचे में भैंस घुसाने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हुई। इस घटना में 6 से अधिक लोग घायल हुए। पुलिस ने दोनों पक्षों के 15 से अधिक लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। घटना 30 मई की है। सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि 28 मई को कुछ लोगों ने उनके बगीचे में भैंसें घुसाकर पेड़ों को नुकसान पहुंचाया। 30 मई को जब वह घर जा रहे थे, तब महेंद्र निरंजन के घर के पास शिवराज, हरीसिंह, सोमनाथ, रक्षपाल, पुष्पेंद्र, प्रदीप और टिंकू ने उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। सुरेश की आवाज सुनकर अशोक, शिवराज, महेश, सचिन, महेंद्र और शारदा उन्हें बचाने आए। इस पर आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से किए गए हमले में महेश और शिवराज गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। रविवार को पुलिस ने तीन आरोपियों - शिवराज, सुमरन और हरीसिंह (तीनों भजनलाल के पुत्र) को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से कुल्हाड़ी भी बरामद की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0