बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र स्थित लोधेश्वर महादेव मंदिर में दलित युवक से मारपीट का मामला सामने आया था। मंदिर के CCTV फुटेज में पुजारी पक्ष के लोग पीड़ित युवक के साथ मारपीट करते स्पष्ट दिख रहे हैं। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चन्द्र त्रिपाठी के अनुसार, घटना गुरुवार शाम करीब 5 बजे की है। पीड़ित शैलेंद्र प्रताप गौतम मंदिर दर्शन के लिए गए थे। पहले जांच में कोई प्रत्यक्ष प्रमाण नहीं मिला था। शुक्रवार को CCTV फुटेज मिलने के बाद मामले की पुष्टि हुई। पुलिस ने पुजारी पक्ष के तीन लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के साथ SC/ST एक्ट में केस दर्ज किया है। दो आरोपियों अखिल तिवारी और शुभम तिवारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़ित का आरोप है कि मंदिर में पूजा के दौरान अखिल तिवारी, शुभम तिवारी और आदित्य तिवारी ने उन्हें जातिसूचक शब्द कहे और पूजा से रोका। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई। पुलिस अब मामले की तकनीकी जांच कर रही है। CCTV फुटेज को केस फाइल में सबूत के रूप में शामिल किया गया है।