विदर्भ ने तीसरी बार ईरानी कप जीत लिया। टीम ने रविवार को रेस्ट ऑफ इंडिया को 93 रन से हरा दिया। नागपुर क्रिकेट स्टेडियम में रेस्ट ऑफ इंडिया की दूसरी पारी 267 रन पर सिमट गई। टीम से यश धुल ने सबसे ज्यादा 92 रन बनाए। विदर्भ से हर्ष दुबे ने 4 विकेट चटकाए। मैच के पहले दिन विदर्भ ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी। टीम ने पहली पारी में 342 रन बनाए थे। वहीं, रेस्ट ऑफ इंडिया की पहली पारी 214 रन पर सिमट गई थी। पहली पारी के आधार पर विदर्भ को 128 रन की बढ़त मिली। शनिवार को मैच के चौथे दिन विदर्भ की टीम ने दूसरी पारी में 232 रन बनाए और रेस्ट ऑफ इंडिया को 361 रन का टारगेट दिया। मानव सुथार-यश धुल की फिफ्टी
रेस्ट ऑफ इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम ने 80 रन पर 5 विकेट गंवा दिए। इसके बाद यश धुल और मानव सुथार ने पारी को संभाला। धुल ने 117 बॉल पर 92 रन बनाए। मानव सुथार 56 रन बनाकर नॉट आउट रहे। चौथे दिन अंशुल कम्बोज को 4 विकेट
पेसर अंशुल कम्बोज ने दूसरी पारी में विदर्भ के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उन्होंने ध्रुव शोरे, दानिश मालेवर, यश राठौर और कप्तान अक्षय वाडकर को आउट किया। अंशुल के अलावा सारांश जैन, मानव सुथार, गुरनूर ब्रार को 2-2 विकेट मिले। पढ़ें पूरी खबर... तीसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया 214 रन पर ऑलआउट तीसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया ने 142/5 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। मानव सुथार (1) दिन की पहली ही बॉल पर आउट हो गए। सारांश जैन 10, आकाश दीप 14 और गुरनूर बरार 13 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान रजत पाटीदार 66 रन बनाकर आउट हुए। विदर्भ के लिए यश ठाकुर ने 4 विकेट झटके। हर्ष दुबे और पार्थ रेखड़े ने 2-2 विकेट लिए। दर्शन नालकंडे और आदित्य ठाकुर को 1-1 विकेट मिला। दूसरी पारी में विदर्भ ने 2 विकेट खोकर 96 रन बना लिए। टीम से पहली पारी में सेंचुरी लगाने वाले अथर्व तायडे 15 ही रन बनाकर आउट हो गए। उनके बाद अमन मोखाडे 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे। ध्रुव शोरे 24 और दानिश मालेवार 16 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। रेस्ट ऑफ इंडिया से मानव सुथार और गूरनूर बरार ने 1-1 विकेट लिया। पढ़ें पूरी खबर... दूसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया की पारी बिखरी दूसरे दिन के दूसरे ही सेशन में रेस्ट ऑफ इंडिया ने अपनी पहली पारी शुरू कर दी। अभिमन्यू ईश्वरन और आर्यन जुयाल ने फिफ्टी पार्टनरशिप कर ली। जुयाल 23 रन बनाकर आउट हुए, उनके बाद यश ढुल भी 11 ही रन बनाकर पवेलियन लौट गए। ईश्वरन ने कप्तान रजत पाटीदार के साथ पारी संभाली और टीम को 100 रन के पार पहुंचा दिया। पढ़ें पूरी खबर... पहले दिन तायडे का शतक ईरानी कप के पहले दिन विदर्भ ने स्टंप्स तक 5 विकेट खोकर 280 रन बना लिए हैं। बुधवार को नागपुर स्टेडियम में रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ विदर्भ ने टॉस जीतकर बैटिंग करने का फैसला किया। टीम से अथर्व तायडे ने नाबाद शतक लगाया। वहीं यश राठौर ने 91 रन की पारी खेली। पढ़ें पूरी खबर... ईरानी कप के बारे में जानिए
ईरानी कप भारत का फर्स्ट क्लास क्रिकेट टूर्नामेंट है, जो हर साल रणजी ट्रॉफी जीतने वाली टीम और शेष भारत (रेस्ट ऑफ इंडिया) की टीम के बीच खेला जाता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) इस टूर्नामेंट का आयोजन कराता है। यह टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी के बाद आयोजित किया जाता है और घरेलू क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को एक साथ खेलने का मौका देता है। ईरानी कप 1959-60 सीजन में रणजी ट्रॉफी की 25वीं वर्षगांठ मनाने के लिए शुरू किया गया था। इसका नाम जाल आर ईरानी के सम्मान में रखा गया, जो लंबे समय तक BCCI के कोषाध्यक्ष और अध्यक्ष रहे। दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
विदर्भ- ध्रुव शोरे, अथर्व तायडे, अमन मोखडे, दानिश मालेवार, यश राठौर, अक्षय वाडकर (कप्तान/विकेटकीपर), पार्थ रेखड़े, हर्ष दुबे, यश ठाकुर, दर्शन नालकंडे और आदित्य ठाकर। रेस्ट ऑफ इंडिया- अभिमन्यु ईश्वरन, ऋतुराज गायकवाड, आर्यन जुयाल, रजत पाटीदार (कप्तान), यश धुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), मानव सुथार, सारांश जैन, अंशुल कंबोज, आकाश दीप और गुरनूर ब्रार।