वृद्ध पेंशनभोगी से 8 लाख की साइबर ठगी:जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के बहाने दिया झांसा

Nov 29, 2025 - 12:00
 0
वृद्ध पेंशनभोगी से 8 लाख की साइबर ठगी:जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के बहाने दिया झांसा
बुलंदशहर में एक वृद्ध पेंशनभोगी साइबर ठगी का शिकार हो गए। ठगों ने जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने का झांसा देकर उनके बैंक खाते से 8 लाख रुपए निकाल लिए। पीड़ित ने साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कोतवाली नगर क्षेत्र के कोढियात निवासी गोपाल सिंह पुत्र गजराज सिंह का खाता पंजाब नेशनल बैंक (PNB) में है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे उन्हें एक कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को सरकारी विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि उनका जीवन प्रमाण पत्र अपडेट नहीं है, जिसे वह तुरंत नवीनीकृत करा देगा। लगभग पांच मिनट की बातचीत के दौरान, ठग ने गोपाल सिंह से मोबाइल पर कुछ नंबर दबाने को कहा। जैसे ही उन्होंने निर्देशों का पालन किया, कुछ ही सेकंड में उनके मोबाइल पर लगातार मैसेज आने लगे, जिसमें खाते से 8 लाख रुपये डेबिट होने की जानकारी थी। ठगी का एहसास होते ही गोपाल सिंह तुरंत PNB शाखा पहुंचे। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर बदलवाया और खाते को फ्रीज कराया ताकि आगे कोई और लेनदेन न हो सके। हालांकि, तब तक 8 लाख रुपए उनके खाते से निकाले जा चुके थे। पीड़ित ने घटना की सूचना साइबर क्राइम थाना बुलंदशहर को दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साइबर पुलिस अब कॉल नंबर, बैंक ट्रांजैक्शन और तकनीकी पहलुओं के आधार पर ठगों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0