भास्कर न्यूज | बलरामपुर जिला ग्रंथालय भवन में जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। यह प्रतियोगिता बेमेतरा में होने वाली राज्य स्तरीय सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता के लिए अंडर-09, 11 और 13 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के चयन के लिए रखी गई। साथ ही ओपन वर्ग की भी प्रतियोगिता कराई गई। सरगुजा संभाग के विभिन्न जिलों से 45 खिलाड़ियों ने भाग लिया। ओपन वर्ग में शेषरतन जायसवाल विजेता बने। रोहन गुप्ता उपविजेता और पार्थ गुप्ता तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-19 में स्नेहा गुप्ता ने पहला स्थान पाया। सुरभि राय दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-15 में अमन सिंह विजेता और सानिध्य गुप्ता उपविजेता बने। अंडर-13 में अनन्या ने जीत दर्ज की। श्रेया शिल्पी दूसरे स्थान पर रहीं। अंडर-11 में आर्यन राज डांगरे विजेता और अरूप उपविजेता बने। अंडर-9 में अक्षत राज डांगरे ने पहला स्थान पाया। आर्यम गुप्ता दूसरे स्थान पर रहे। कशिश सिन्हा को प्रतियोगिता की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी घोषित किया गया। सहज सिंह, न्यासा सिंह और परिधि गुप्ता को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शतरंज सेट देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में पार्षद गौतम सिंह, अमित गुप्ता मंटू, राकेश सिंह मिंटू, अंजूम अंसारी, मंगलम पांडेय, अंश सिंह, विशाल सोनी, रीतिक सिंह, आकाश चौबे, अभिषेक जायसवाल, राघवेंद्र सिंह और साकेत सिंह का सहयोग रहा। कार्यक्रम में छोटे लाल गुप्ता, पुष्पेंद्र सिंह बिट्टू, हरकेश गुप्ता, कुंदन गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे। विजेताओं को पुरस्कृत करते हुए अतिथि। विजेताओं को नकद पुरस्कार व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया समापन समारोह में लोधी राम एक्का मुख्य अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में सीईओ जनपद पंचायत रणवीर साय, सीएमओ प्रणव राय, नगर पालिका उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, मनीष सिंह, छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ के सह-सचिव सरोज वैष्णव, संभाग कन्वेनर विश्वनाथ मनियन और नेशनल इंस्ट्रक्टर शेषरतन जायसवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भानुप्रकाश दीक्षित ने की। मुख्य निर्णायक प्रदीप मंडल और सह निर्णायक रविशंकर गुप्ता रहे। विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और श्रीराम कम्प्यूटर्स की ओर से होम थिएटर देकर सम्मानित किया गया। विश्वनाथ मनियन को शतरंज में योगदान के लिए शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।