शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:लखनऊ के तेलीबाग में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Jun 24, 2025 - 00:00
 0
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:लखनऊ के तेलीबाग में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
लखनऊ में पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने 22 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए टीमें गठित कीं। मैनुअल और टैक्निकल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। आरोपी को तेलीबाग शमशान घाट नहर के पास से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान गंगा सिंह चौहान के रूप में बताई। वह रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के विनोहरा गांव का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0