शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:गोरखपुर में मौलाना गिरफ्तार, पीड़िता 8 माह की गर्भवती

Jun 6, 2025 - 21:00
 0
शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:गोरखपुर में मौलाना गिरफ्तार, पीड़िता 8 माह की गर्भवती
गोरखपुर की गुलरिहा पुलिस ने यौन शोषण के मामले में वांछित मौलाना तजुद्दीन को मऊ स्थित उसके घर से गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। 23 वर्षीय पीड़िता ने 3 जून को थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि मौलाना पिछले दो साल से उनके गांव के धार्मिक स्थल पर नमाज पढ़ाता था। पीड़िता का घर मस्जिद के पास है। इसी दौरान दोनों के बीच संपर्क बढ़ा। मौलाना ने शादी का वादा किया और एक साल तक युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। अब पीड़िता 8 महीने की गर्भवती है। युवती ने कई बार शादी की बात की। मौलाना हर बार टाल देता था। 1 जून को जब युवती ने दबाव बनाया तो मौलाना मस्जिद छोड़कर भाग गया। उसका मोबाइल भी बंद था। पीड़िता ने खुद उसे ढूंढने की कोशिश की। असफल रहने पर पुलिस में शिकायत की। गुलरिहा पुलिस ने तकनीकी निगरानी से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। मऊ से उसे गिरफ्तार कर गोरखपुर लाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0