शामली में गोवंश की हत्या:बरमखेड़ा गांव में जंगल में मिले अवशेष, प्रधान पर मामले को दबाने का आरोप

Apr 26, 2025 - 23:00
 0
शामली में गोवंश की हत्या:बरमखेड़ा गांव में जंगल में मिले अवशेष, प्रधान पर मामले को दबाने का आरोप
शामली जनपद में गोवंश हत्या की घटनाएं सामने आ रही हैं। कांधला थाना क्षेत्र के बरमखेड़ा गांव के जंगल में गोवंश के अवशेष मिले हैं। इससे पहले सदर कोतवाली क्षेत्र में भी दो अलग-अलग स्थानों पर गोवंश के अवशेष बरामद हुए थे। सदर कोतवाली की घटना में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी समीर अभी फरार है। बरमखेड़ा की घटना में ग्राम प्रधान महेंद्र पर मामले को दबाने का आरोप है। स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्होंने पुलिस की मदद से अवशेषों को दबा दिया। न तो पुलिस ने और न ही ग्राम प्रधान ने सैंपल की जांच कराई। अंतर्राष्ट्रीय गौ माता सेवा दल के सदस्यों को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने पशु चिकित्सा अधिकारी से गोवंश के अवशेषों की सैंपलिंग कराई। इसके बाद विधि-विधान से अवशेषों को दफनाया गया। संगठन के जिला उपाध्यक्ष सुमित कुमार ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0