शाहजहांपुर में सपा का प्रदर्शन:वार्ड 19 में टूटी सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइट्स, आन्दोलन की चेतावनी

Sep 3, 2025 - 15:00
 0
शाहजहांपुर में सपा का प्रदर्शन:वार्ड 19 में टूटी सड़कें और बंद स्ट्रीट लाइट्स, आन्दोलन की चेतावनी
शाहजहांपुर में समाजवादी पार्टी ने वार्ड नंबर 19 की समस्याओं को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने नारेबाजी की और ज्ञापन सौंपा। तनवीर खान ने बताया कि अब्दुल्लागंज वार्ड में स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी हैं। अंधेरे में लोगों को परेशानी हो रही है। बरसात के मौसम में जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खतरा बना रहता है। वार्ड की गलियां और पुलिया की हालत जर्जर है। उन्होंने कहा कि पूरे महानगर में नगर निगम की लापरवाही से समस्याएं बढ़ रही हैं। जगह-जगह गंदगी का अंबार लगा है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से टाइफाइड, डेंगू, मलेरिया और वायरल बीमारियां फैल रही हैं। फॉगिंग भी सही तरीके से नहीं हो रही है। सपा नगर विधानसभा अध्यक्ष अतिउल्ला सिद्दीकी ने आरोप लगाया कि नगर निगम गरीबों पर फर्जी टैक्स लगाकर अवैध वसूली कर रहा है। सपा नेताओं ने जिलाधिकारी से समस्याओं का तत्काल समाधान करने की मांग की है। समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0