श्मशान भूमि पर कब्जे का मामला:अमेठी में ग्रामीणों ने लेखपाल और भू-माफिया पर लगाया मिलीभगत का आरोप

Aug 24, 2025 - 09:00
 0
श्मशान भूमि पर कब्जे का मामला:अमेठी में ग्रामीणों ने लेखपाल और भू-माफिया पर लगाया मिलीभगत का आरोप
अमेठी के थाना क्षेत्र के ग्राम जंगल रामनगर में श्मशान भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। ग्रामवासी गौरव मौर्य ने उपजिलाधिकारी अमेठी को प्रार्थना पत्र सौंपा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि ग्रामसभा की गाटा संख्या 2273 की श्मशान भूमि पर भू-माफिया राम प्यारे सरोज कब्जा करने का प्रयास कर रहे हैं। यह भूमि 0.0630 हेक्टेयर क्षेत्रफल की है। गौरव मौर्य ने बताया कि राम प्यारे सरोज, जो पूरे परसादी के निवासी हैं, स्थानीय लेखपाल प्रभात सिंह की मदद से इस श्मशान भूमि पर कब्जा कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि राजस्व टीम भेजकर इस अवैध कब्जे को रोका जाए। दो साल पहले तहसील प्रशासन की टीम ने मौके पर जाकर श्मशान भूमि को नापकर अलग कर दिया था। लेकिन अब लेखपाल ने भू-माफिया को वहां निर्माण की अनुमति दे दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह श्मशान भूमि पूरे गांव के लिए आवश्यक है और यह जनहित का मामला है। अभी तक प्रशासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0