श्रावण मास में मांस बिक्री पर बवाल:मथुरा में गौ रक्षक दल ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा

Aug 3, 2025 - 18:00
 0
श्रावण मास में मांस बिक्री पर बवाल:मथुरा में गौ रक्षक दल ने युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा
मथुरा के मंडी चौराहा क्षेत्र में रविवार दोपहर श्रावण मास के दौरान खुलेआम मांस बिक्री करने वाले एक युवक को गौ रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़ लिया। इस घटना से क्षेत्र में तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई। रविवार की दोपहर मंडी चौराहा के पास युवक मांस बेच रहा था। श्रावण मास के चलते क्षेत्र में लोगों में इसको लेकर नाराजगी थी। गौ रक्षक दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया। युवक ने खुद को छुड़ाने का प्रयास किया और कार्यकर्ताओं से झड़प करने लगा। स्थानीय लोग भी वहां जमा हो गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई जो बाद में हाथापाई में बदल गई। लगभग आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया है। गौ रक्षक कार्यकर्ताओं ने श्रावण मास में धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले इस कृत्य पर नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रशासन से इस तरह की गतिविधियों पर रोक लगाने की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी इस मामले पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उनका कहना है कि मथुरा जैसे तीर्थ नगरी में आस्था के माहौल को बिगाड़ने वालों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0