संतकबीरनगर में कोहरे और हवा से बढ़ी कंपकपी:कड़ाके की ठंड और गलन, लोगों के जनजीवन प्रभावित

Dec 26, 2025 - 13:00
 0
संतकबीरनगर में कोहरे और हवा से बढ़ी कंपकपी:कड़ाके की ठंड और गलन, लोगों के जनजीवन प्रभावित
संतकबीरनगर में कड़ाके की ठंड और शीतलहर के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सुबह और शाम को गलन के साथ चल रही सर्द हवाएं लोगों को काफी परेशान कर रही हैं। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आसपास गेहूं की फसलों में सिंचाई होने के कारण कोहरे का असर बढ़ गया है, जिससे हवाएं और अधिक ठंडी हो गई हैं। हालांकि, बीती रात कोहरे का असर कम रहा, लेकिन सुबह होते-होते पूरे जिले को कोहरे की चादर ने ढक लिया। शुक्रवार को दिनभर धूप निकलने की कोई संभावना नहीं है, आसमान में बादल छाए हुए हैं और कोहरे का प्रभाव बना हुआ है। गुरुवार को दिन में कोहरे का असर कम था और दोपहर होते-होते धूप भी निकली थी, जिससे लोगों को कुछ राहत मिली थी। लेकिन शुक्रवार को ठंड और सर्द हवाओं ने लोगों को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। बढ़ती ठंड और गलन के कारण लोग अलाव और हीटर के पास दुबके नजर आ रहे हैं। सड़कों पर लोगों की आवाजाही भी काफी कम हो गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0