संभल में कच्चे मकान की छत गिरी:मां-बेटे मलबे में दबे, बेटे की हालत गंभीर; जिला अस्पताल में भर्ती

Jun 30, 2025 - 21:00
 0
संभल में कच्चे मकान की छत गिरी:मां-बेटे मलबे में दबे, बेटे की हालत गंभीर; जिला अस्पताल में भर्ती
संभल की सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव मंडी किशनदास सराय में सोमवार को एक कच्चे मकान की छत गिर गई। हादसे में मकान मालिक सुभाष और उनकी मां अंगूरी देवी मलबे में दब गए। दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण सरवन के पुत्र सुभाष के कच्चे मकान की छत ढह गई। छत गिरने के समय मां-बेटा दोनों सो रहे थे। पड़ोसियों ने चीख-पुकार सुनकर मलबा हटाया और दोनों को बाहर निकाला। हादसे में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार अरविंद कुमार और लेखपाल राहुल धारीवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंप दी है। स्थानीय निवासी अतर सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार बहुत गरीब है। घायल सुभाष ने अस्पताल में बताया कि उनकी तबीयत अब थोड़ी बेहतर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0