संभल में गंगा किनारे मकान गिरा:परिवार बाल-बाल बचा, ढाई लाख का नुकसान; डीएम से मदद की गुहार

Sep 18, 2025 - 12:00
 0
संभल में गंगा किनारे मकान गिरा:परिवार बाल-बाल बचा, ढाई लाख का नुकसान; डीएम से मदद की गुहार
संभल में गंगा किनारे स्थित एक मकान पानी भरने के कारण ढह गया। घटना के समय परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे, लेकिन गनीमत रही कि पहले बाहरी दीवार गिरी, जिसकी आवाज सुनकर वे जाग गए और सुरक्षित बाहर निकल आए। यह घटना संभल जनपद की तहसील गुन्नौर के गांव रानीगंज माजरा शाहजहानाबाद में हुई। भूदेवी पत्नी अमर सिंह का मकान गंगा किनारे बना था। हाल ही में गंगा में उफान आने से पानी गांव तक पहुंच गया था और मकान के चारों ओर जमा हो गया था। पानी उतरने के 5-6 दिन बाद पहले मकान की बाहरी दीवार गिरी, जिसके बाद पूरा मकान भरभराकर ढह गया। भूदेवी ने बताया कि मकान गिरने से उन्हें करीब ढाई लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि पिछले साल भी उनके मकान की दीवार गिरी थी, लेकिन तब ग्राम प्रधान या किसी अन्य अधिकारी से कोई मदद नहीं मिली थी। अब उन्होंने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0