संभल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:मजदूर ने आत्महत्या की, आठ भाई-बहनों में सबसे छोटा था

Dec 11, 2025 - 16:00
 0
संभल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:मजदूर ने आत्महत्या की, आठ भाई-बहनों में सबसे छोटा था
संभल में एक युवक का शव पेड़ से फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस को अभी तक युवक द्वारा आत्महत्या करने के कारणों के संबंध में कोई विशेष जानकारी नहीं मिल पाई है। यह घटना गुरुवार दोपहर करीब 12:20 बजे जनपद संभल की तहसील गुन्नौर के थाना जुनावई क्षेत्र के गांव कादराबाद (मल्लाह घेर) के जंगल में हुई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय रविंद्र पुत्र हरनाम, निवासी कादराबाद (मल्लाह घेर), थाना जुनावई के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान मौके पर पहुंचे और फांसी के फंदे पर लटक रहे युवक के शव को नीचे उतारा। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का शव देखकर गहरा दुख हुआ। मृतक युवक मजदूरी का काम करता था। परिवार के सदस्यों को भी उसकी आत्महत्या का कारण ज्ञात नहीं है। पुलिस परिवार के सदस्यों और गांव के लोगों से बातचीत कर युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। मृतक की मां का नाम पार्वती है। रविंद्र अपने आठ भाई-बहनों में सबसे छोटा था, जिसमें पांच भाई (भोले, श्याम, नन्हें, मुकेश) और तीन बहनें (पुष्पा, सूखी, उर्मिला) शामिल हैं। थानाध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया कि उन्हें जंगल में पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। आत्महत्या के पीछे का कोई स्पष्ट कारण अभी तक सामने नहीं आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0