संभल में बुलडोजर देख लोग खुद तोड़ने लगे मस्जिद:मैरिज हॉल गिराया जा रहा; ओवैसी बोले- बहुत जुल्म हो रहा

Oct 2, 2025 - 16:00
 0
संभल में बुलडोजर देख लोग खुद तोड़ने लगे मस्जिद:मैरिज हॉल गिराया जा रहा; ओवैसी बोले- बहुत जुल्म हो रहा
संभल में बुलडोजर एक्शन चल रहा है। गुरुवार सुबह मैरिज हॉल को बुलडोजर से गिराया जाने लगा। यह देखते ही स्थानीय लोगों ने डीएम राजेंद्र पेंसिया से मस्जिद के लिए 4 दिन की मोहलत मांगी। डीएम की परमिशन मिलते ही हॉल के बगल में बनी मस्जिद को लोगों ने खुद तोड़ना शुरू कर दिया। मौके पर डीएम राजेंद्र पेंसिया और एसपी कृष्ण विश्नोई मौजूद हैं। इसके अलावा करीब 200 पुलिसकर्मी और पीएसी जवान तैनात हैं। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है। मामला संभल मुख्यालय से 30 किमी दूर राया बुजुर्ग गांव का है। प्रशासन का दावा है, मस्जिद और मैरिज हॉल तालाब की जमीन पर बने हैं। मस्जिद 550 वर्गफीट और मैरिज हॉल 30 हजार वर्गफीट में बना है। वहीं, बुलडोजर एक्शन को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने X पर पोस्ट किया। उन्होंने कहा- बुलडोजर से बहुत जुल्म किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइंस का पालन नहीं किया जा रहा। बुलडोजर एक्शन की 4 तस्वीरें... 10 साल पहले बनाई गई थी मस्जिद और मैरिज हॉल तहसीलदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मस्जिद और मैरिज हॉल को 10 साल पहले बनाया गया था। गांव के ही मिंजार नाम के एक व्यक्ति ने इनका निर्माण करवाया था। वह मस्जिद का मौलाना भी है। जिले में अवैध अतिक्रमण को लेकर जो सर्वे किया जा रहा है, उसमें ही इस मस्जिद और मैरिज हॉल का पता चला था। पल-पल की अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0