संभल में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम:तापमान 10 डिग्री गिरकर 30 डिग्री पहुंचा, चंदौसी में जलभराव

Jun 18, 2025 - 21:00
 0
संभल में मूसलाधार बारिश से बदला मौसम:तापमान 10 डिग्री गिरकर 30 डिग्री पहुंचा, चंदौसी में जलभराव
संभल में चंदौसी शहर और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार शाम 5 बजे मौसम ने करवट ली। काली घटाओं और बिजली की गड़गड़ाहट के साथ शुरू हुई रिमझिम बारिश, 10 मिनट बाद मूसलाधार रूप ले लिया। आधे घंटे तक मूसलाधार और 25 मिनट तक रिमझिम बारिश हुई। बारिश से तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। दिन में 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा तापमान 10 डिग्री लुढ़ककर 30 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से कुल 8 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश ने नगर पालिका परिषद चंदौसी की तैयारियों की पोल खोल दी। शहर में घुटनों तक पानी भर गया। यह पिछले 20 दिनों में दूसरी बार है जब चंदौसी में जलभराव की स्थिति बनी। पिछली बारिश में भी शहर के कई इलाकों में अगले दिन तक पानी भरा रहा था। हालांकि भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली, लेकिन जलभराव ने उनकी परेशानी बढ़ा दी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0