सपा ने फूंका संजय निषाद का पुतला:नेताओं ने लगाया गंभीर आरोप कहा- कुर्सी के लिए बेचा वोट

Aug 14, 2025 - 18:00
 0
सपा ने फूंका संजय निषाद का पुतला:नेताओं ने लगाया गंभीर आरोप कहा- कुर्सी के लिए बेचा वोट
समाजवादी पार्टी के पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव राजेश निषाद के नेतृत्व में गुरुवार को शास्त्री चौक पर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री (मत्स्य पालन) व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद का पुतला फूंका गया। सपा नेताओं ने मंत्री पर गंभीर आरोप लगाए और बहन फूलन देवी की हत्या की CBI जांच की मांग की। पहले कुछ तस्वीरें देखिए... सदन में दिए बयान से भड़के सपा नेता राजेश निषाद ने बताया कि हाल ही में डॉ. संजय निषाद ने विधानमंडल के सत्र के दौरान बयान दिया कि बहन फूलन देवी की हत्या सपा ने करवाई थी। इस बयान से नाराज होकर सपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि संजय निषाद राजनीति के लिए झूठ फैला रहे हैं। राजनीतिक लाभ के लिए समाज से धोखा राजेश निषाद ने कहा कि जब फूलन देवी की हत्या हुई थी, तब केंद्र और उत्तर प्रदेश दोनों जगह भाजपा की सरकार थी। इस हत्या में दोषी शेर सिंह राणा को उम्रकैद हुई थी। लेकिन 2016 में भाजपा सरकार आने के बाद वह बरी हो गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार में निषाद समाज के कई लोगों की हत्याएं हुई हैं। पुराने मामलों का भी किया जिक्र सपा नेता ने कसरवल कांड का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि संजय निषाद ने ही अखिलेश निषाद की हत्या करवाई थी और उसी घटना के नाम पर राजनीति की। उन्होंने कहा कि सपा ने ही संजय निषाद के बेटे प्रवीण निषाद को सांसद बनाया था। लेकिन बाद में वह भाजपा में चले गए और समाज के वोटों को ‘बेचने’ का काम किया। परिवार पर पदलोलुपता का आरोप राजेश निषाद ने कहा कि संजय निषाद और उनका परिवार कभी अपने दल के प्रतीक चिन्ह पर चुनाव नहीं लड़ते। उनका बेटा भाजपा से सांसद रहा। छोटा बेटा भाजपा से विधायक है और खुद संजय निषाद भाजपा कोटे से एमएलसी व मंत्री हैं। संतकबीरनगर में भी समाज को धोखा देने के कारण वहां के लोगों ने उनके बेटे को हरा दिया। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने निषादराज जयंती पर मिलने वाली सरकारी छुट्टी को भी समाप्त कर दिया है। उन्होंने मांग की कि संजय निषाद, फूलन देवी हत्याकांड की CBI जांच करवाएं और निषाद समाज के साथ हुए अन्याय का जवाब दें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0