पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन मंगलवार को मनाया गया। केजीएन कॉलोनी में आयोजित कार्यक्रम में केक काटा गया। इस मौके पर गरीब महिलाओं को कपड़े वितरित किए गए। कार्यक्रम में पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव मौजूद रहे। सपा जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह 'जग्गा' और महासचिव नफीस अंसारी भी शामिल हुए। पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव के लंबी उम्र और सफल राजनीतिक भविष्य की कामना की। मेट्रो प्रोजेक्ट भी उनके कार्यकाल की देन है अखिलेश यादव का जन्म 1 जुलाई 1973 को सैफई में हुआ। वे सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया से पर्यावरण इंजीनियरिंग में स्नातकोत्तर किया है। उनकी राजनीतिक यात्रा वर्ष 2000 में कन्नौज से सांसद बनकर शुरू हुई। वे 2004 और 2009 में भी सांसद रहे। 2012 में अखिलेश यादव 38 वर्ष की उम्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने। मुख्यमंत्री के रूप में उन्होंने कई योजनाएं शुरू की। इनमें लोहिया आवास, लैपटॉप वितरण योजना शामिल है। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और मेट्रो प्रोजेक्ट भी उनके कार्यकाल की देन है। वर्तमान में वे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और प्रदेश की राजनीति में सक्रिय हैं।