सलेमपुर रामलीला में निकली भव्य राम बारात:नगर में फूलों से स्वागत, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह

Oct 9, 2025 - 18:00
 0
सलेमपुर रामलीला में निकली भव्य राम बारात:नगर में फूलों से स्वागत, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
देवरिया के सलेमपुर में सांस्कृतिक संगम समिति द्वारा आयोजित रामलीला के दूसरे दिन गुरुवार शाम को भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली गई। रामलीला मैदान से शुरू हुई यह बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुई, जिसमें श्रद्धालुओं का उत्साह देखने को मिला। बारात में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघ्न, जनक, सीता और राजा दशरथ सहित अन्य पात्रों के रूप में सजे कलाकार शामिल थे। शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर कोऑपरेटिव चौराहा, सुभाष चौक और सरकार लोग मोहल्ला होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंची। यहां देर रात तक रामलीला का मंचन जारी रहा। बारात के स्वागत के लिए पूरे मार्ग को सजाया गया था। जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए और स्थानीय लोगों ने फूलों की वर्षा कर बारात का स्वागत किया। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों ने बारातियों को पानी, शरबत और प्रसाद वितरित किया। बच्चों और महिलाओं में इस आयोजन को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। आयोजन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन सतर्क रहा। मौके पर पुलिस बल और स्वयंसेवक तैनात थे, जिससे भीड़ के बावजूद कार्यक्रम शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। सांस्कृतिक संगम समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी दिनों में रामलीला में भरत मिलाप, वनगमन और लंकादहन जैसे प्रमुख प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0