सहारनपुर की पांवधोई नदी में आया पानी:देवकी पुरम कॉलोनी में घरों में घुसा पानी, प्रशासन अलर्ट
Aug 6, 2025 - 15:00
0
सहारनपुर की पांवधोई नदी में अचानक पानी आने से देवकी पुरम कॉलोनी के कई घरों में पानी घुस गया। इससे स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया। नगर निगम की टीम और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण बुधवार को हथनीकुंड बैराज का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है। स्थिति को देखते हुए बैराज से यमुना नदी में करीब 73 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। यह पानी अगले कुछ घंटों में दिल्ली सहित निचले क्षेत्रों में प्रभाव दिखा सकता है। बारिश का असर सहारनपुर जनपद में भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला। देवपुरम कॉलोनी में ढमोला नदी का पानी घुस गया। अचानक आई पानी की आवक से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में करने में जुटा है। प्रशासन ने बताया कि जलभराव और बाढ़ की आशंका को देखते हुए सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। राहत व बचाव दल को तैनात कर दिया गया है। संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है। मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों में और अधिक बारिश की संभावना जताई है। इससे नदियों के जलस्तर में और बढ़ोतरी हो सकती है। प्रशासन ने नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचित करने को कहा गया है। साथ ही अनावश्यक रूप से जलभराव वाले क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी गई है।
This website uses cookies to enhance your browsing experience. By continuing to use this site, you consent to the use of cookies. Please review our Privacy Policy for more information on how we handle your data.