सहारनपुर के बेहट सीओ पर गोली-गलौच का आरोप:किसान यूनियन के कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठे

Aug 15, 2025 - 18:00
 0
सहारनपुर के बेहट सीओ पर गोली-गलौच का आरोप:किसान यूनियन के कार्यकर्ता सड़क पर धरने पर बैठे
सहारनपुर के बेहट के कलसिया बस स्टैंड पर उस समय तनावपूर्ण माहौल बन गया। जब भारतीय किसान यूनियन क्रांतिकारी अराजनीतिक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अचानक बीच सड़क पर धरने पर बैठ गए। धरने का नेतृत्व प्रदेश सचिव सचिन सैनी कर रहे हैं। उनका आरोप है कि सीओ बेहट मुनीश चंद ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज की। सचिन सैनी ने बताया कि वे बस स्टैंड पर खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान सीओ बेहट के ड्राइवर ने आकर उनसे बदसलूकी की। आरोप है कि थोड़ी देर बाद खुद सीओ मुनीश चंद मौके पर पहुंचे और उन्होंने भी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया। सचिन सैनी ने कहा कि ये निंदनीय है और वह तब तक धरने से नहीं उठेंगे, जब तक सीओ साहब स्वयं आकर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते। धरने के चलते बस स्टैंड और आसपास के क्षेत्रों में यातायात प्रभावित हुआ। राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। किसान यूनियन पदाधिकारियों का कहना है कि यह सिर्फ व्यक्तिगत अपमान का मामला नहीं है, बल्कि संगठन की गरिमा का प्रश्न है। उनका कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन के अधिकारी ही इस तरह का व्यवहार करेंगे तो आम जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा। सूचना पर स्थानीय पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और धरना खत्म कराने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी अपने रुख पर अड़े रहे। उनका कहना था कि केवल आश्वासन से अब बात नहीं बनेगी, उन्हें सीओ से सीधे माफी चाहिए। इस मामले में अब तक सीओ बेहट मुनीश चंद का पक्ष सामने नहीं आया है। वहीं, प्रशासन बातचीत के जरिए स्थिति को शांत करने और समाधान निकालने की कोशिश में जुटा है। किसान यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0