सादाबाद में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत:समरसेबल चलाते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम

Sep 13, 2025 - 09:00
 0
सादाबाद में करंट लगने से बुजुर्ग की मौत:समरसेबल चलाते समय हुआ हादसा, परिवार में मचा कोहराम
सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव गुरसौटी में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। शनिवार सुबह करीब 5 बजे गिर्राज सिंह (60) अपने घर पर समरसेबल चालू कर रहे थे। इसी दौरान स्टार्टर में अचानक करंट आ गया। गिर्राज सिंह को तत्काल चिकित्सक के पास ले जाया गया। लेकिन चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक गिर्राज सिंह डालचंद के पुत्र थे। इस घटना से परिवार में शोक की लहर है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0