मुजफ्फरनगर में सावन के दूसरे सोमवार पर शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। हजारों शिवभक्त मंदिरों में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना में लीन हैं।23 जुलाई बुधवार को सावन शिवरात्रि का महापर्व मनाया जाएगा। शिव मंदिर के पुजारी के अनुसार, शिवरात्रि की शुरुआत 23 जुलाई को सुबह 4:39 बजे होगी। यह 24 जुलाई को अर्धरात्रि 2:24 बजे तक रहेगी। इस दौरान भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक और रुद्राभिषेक करेंगे। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और अनुष्ठान होंगे। कांवड़ यात्री भी गंगाजल से शिव का जलाभिषेक करेंगे। प्रशासन ने मंदिरों और यात्रा मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इससे श्रद्धालु शांतिपूर्ण तरीके से पूजा कर सकेंगे। सावन का महीना शिव भक्तों के लिए विशेष माना जाता है। सावन सोमवार और शिवरात्रि जैसे पर्व इस महीने की महत्ता को और बढ़ाते हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा बरेकेटिंग की गई है क्योंकि अभी हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आ रहे कावड़िए की भीड़ भी शिव मूर्ति की परिक्रमा कर गुजर रहे हैं। तो दूसरी और पुलिस प्रशासन द्वारा व्यवस्था ऐसी बनाई गई है जिससे शहर वासियों को इसी प्रकार से कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े। महिला पुलिस बल को विशेष तौर पर शिव मूर्ति के आसपास लगाया गया है। तो वहीं पुलिस के जवान भी व्यवस्था बनाने में जुटे में है। सीसीटीवी कैमरे से मूर्ति के आसपास लगे हुए हैं जो पूरी यात्रा को शिव मूर्ति स्थित पर बने कावड़ कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग किया जा रहा है।देर रात शिव मूर्ति पहुंचे सहारनपुर डीआईजी अभिषेक सिंह:सहारनपुर डीआईजी अभिषेक सिंह ने देर रात शिव मूर्ति पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सावन का आज दूसरा सोमवार होने के कारण जिले में कांवड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए वहीं दूसरी ओर डाक कावड़ की व्यवस्थाओं को लेकर डीआईजी कावट मार्ग व शहर में शिव मूर्ति पहुंचे मुजफ्फरनगर एसपी सिटी सत्यनारायण प्रजापत द्वारा डाक कावड़ और आज सोमवार में शिव मूर्ति की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी दी डीआईजी अभिषेक सिंह ने आगामी डाक कावड़ को लेकर पुलिस की व्यवस्थाओं और यात्रा आगामी दिनों में सुचारू रूप से संपन्न कराई जाए इसको लेकर अधिकारियों को दिशा निर्देश दिय