सैदपुर में युवक की करंट लगने से मौत:घर में तार जोड़ते समय हुआ हादसा, परिजन वाराणसी ले गए

Oct 19, 2025 - 21:00
 0
सैदपुर में युवक की करंट लगने से मौत:घर में तार जोड़ते समय हुआ हादसा, परिजन वाराणसी ले गए
सैदपुर के रामपुर मांझा थाना क्षेत्र में एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना रविवार शाम को हुई जब वह अपने घर में बिजली का तार जोड़ रहा था। मृतक की पहचान 28 वर्षीय शैलेश यादव पुत्र अमरनाथ यादव के रूप में हुई है। शैलेश नोएडा में एक कंपनी में कार्यरत था और दीपावली की छुट्टियों में घर आया था। शाम करीब 5 बजे वह घर में एक तार जोड़ रहा था, तभी बिजली आपूर्ति बहाल हो गई और वह करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनों ने उसे तार से अलग कर तत्काल सैदपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने शैलेश को मृत घोषित कर दिया। हालांकि, परिजनों को इस पर विश्वास नहीं हुआ और वे उसे लेकर वाराणसी के लिए रवाना हो गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0