सोने ने आज (17 अक्टूबर) फिर नया ऑलटाइम हाई बनाया। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम आज (17 अक्टूबर) 2,113 रुपए बढ़कर 1,29,584 रुपए के स्तर पर बंद हुआ। दिन के कारोबार के दौरान इसने 1,30,874 का ऑलटाइम हाई बनाया था। कल ये 1,27,471 रुपए पर था। वहीं चांदी की कीमत में भी आज तेजी रही। यह 1,147 रुपए बढ़कर 1,69,230 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। कल चांदी 1,68,083 रुपए प्रति किलो थी। इससे पहले मंगलवार, 14 अक्टूबर को चांदी 1,78,100 रुपए के ऑल टाइम हाई पर थी। देश के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत मैप में देखें... इस साल सोना ₹53,422 और चांदी ₹83,213 महंगी हुई इस साल अब तक सोने की कीमत 53,422 रुपए बढ़ी है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो अब 1,29,584 रुपए हो गया है। चांदी का भाव भी इस दौरान 83,213 रुपए बढ़ गया है। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो अब 1,69,230 रुपए प्रति किलो हो गई है। 1.55 लाख रुपए तक जा सकता है सोना गोल्डमैन सैच की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, बैंक ने अगले साल तक सोने के लिए 5000 डॉलर प्रति औंस का टारगेट रखा है। मौजूदा एक्सचेंज रेट के हिसाब से रुपए में यह लगभग 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम होगा। ब्रोकरेज फर्म पीएल कैपिटल के डायरेक्टर संदीप रायचुरा ने कहा कि सोना 1,44,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। तीन बड़े कारण, जिससे आई सोने में तेजी चांदी की कीमत 3 कारणों से बढ़ रही अभी सोने में निवेश का सही समय नहीं केडिया एडवाइजरी डायरेक्टर अजय केडिया के अनुसार सोना इस साल करीब 60% बढ़ चुका है, ऐसे में आगे शॉर्ट टर्म में तेजी की उम्मीद कम है। लोग मुनाफा वसूली कर सकते हैं। हालांकि इसमें लॉन्ग टर्म निवेश फायदा दे सकता है। सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान 1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है। 2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है। ये खबर भी पढ़ें... 10 महीने में दोगुने हुए चांदी के दाम: ₹86 हजार से ₹1.75 लाख पर पहुंची, सोने से 37% ज्यादा रिटर्न; जानें इसमें निवेश कितना सही इस साल चांदी के दाम दोगुने से ज्यादा बढ़कर 1.75 लाख प्रति किलो तक पहुंच गए हैं। ये चांदी के दाम में इतिहास की सबसे बड़ी तेजी है। वहीं इसने सोने के मुकाबले 37% ज्यादा रिटर्न दिया। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल है कि चांदी के दाम इतने क्यों बढ़ रहे हैं? क्या ये चांदी खरीदने का सही समय है? चांदी में निवेश के सेफ तरीके कौन-कौन से हैं? पूरी खबर पढ़ें...