स्टेडियम व टाउन-हॉल के अधूरे कार्यों के लिए मिले 9 करोड़

Jul 2, 2025 - 06:00
 0
स्टेडियम व टाउन-हॉल के अधूरे कार्यों के लिए मिले 9 करोड़
बलरामपुर | नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बलरामपुर नगर पालिका में अधूरे स्टेडियम और टाउन-हॉल के निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए 9 करोड़ 2 लाख 18 हजार रुपए मंजूर किए हैं। यह राशि चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के अधोसंरचना मद से स्वीकृत की गई है। उप मुख्यमंत्री और नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव की मंजूरी के बाद विभाग ने यह फैसला लिया। स्टेडियम के शेष निर्माण कार्यों के लिए 5 करोड़ 51 लाख 20 हजार रुपए दिए गए हैं। वहीं, वार्ड क्रमांक-1 में बन रहे टाउन-हॉल के अधूरे कामों को पूरा करने के लिए 3 करोड़ 50 लाख 98 हजार रुपए मंजूर किए गए हैं। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने निर्देश दिए हैं कि दोनों कार्य तय समय में पूरे हों। निर्माण की गुणवत्ता और तय मानकों का पालन किया जाए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0