हत्या या हादसा:मुढहैरा के नाले में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस ने की पहचान

Jul 26, 2025 - 00:00
 0
हत्या या हादसा:मुढहैरा के नाले में मिला 40 वर्षीय व्यक्ति का शव, पुलिस ने की पहचान
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के न्यू दक्षिणी बाइपास स्थित गांव मुढहैरा के गंदे नाले में शुक्रवार शाम एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। खेतों पर पशुओं को चराने गए लोगों ने नाले में एक युवक का शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक के शरीर पर सिर्फ अंडरवियर था, अन्य कपड़े नहीं थे। पुलिस ने आसपास के लोगों और व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से युवक की पहचान करने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर पवन कुमार सैनी ने बताया कि मृतक की पहचान 40 वर्षीय यशपाल उर्फ गुड्डू पुत्र रामकिशन के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि शव पर चोट के निशान नहीं हैं और प्रथम दृष्टया पानी में डूबने से मृत्यु होना प्रतीत हो रहा है। मृतक के चचेरे भाई सत्यवीर सिंह ने बताया कि यशपाल शुक्रवार दोपहर 12 बजे घर से निकले थे। उसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि यशपाल दिमागी रूप से थोड़े कमजोर थे, लेकिन वह घर पर ही रह रहे थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0