हथनीकुंड बैराज के सभी फ्लड गेट खोले:सिरसा में 2 घरों की दीवारें गिरीं, माइनर टूटी; घग्गर नदी उफान पर

Sep 1, 2025 - 10:00
 0
हथनीकुंड बैराज के सभी फ्लड गेट खोले:सिरसा में 2 घरों की दीवारें गिरीं, माइनर टूटी; घग्गर नदी उफान पर
हरियाणा में आज अंबाला, रेवाड़ी, झज्जर, पंचकूला और कुरुक्षेत्र के पिहोवा में बारिश हुई। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने 10.55 बजे तक पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, कैथल, जींद में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश भी हो सकती है। हथिनीकुंड बैराज पर रात 2 बजे 1 लाख 5 हजार क्यूसेक पानी आने के बाद सभी फ्लड गेट खोल दिए गए हैं। सुबह 9 बजे जलस्तर 3 लाख 29 हजार दर्ज किया गया, जो कि इस सीजन का सबसे अधिक है। इसे देखते हुए प्रशासन ने दिल्ली को अलर्ट कर दिया है। दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भर सकता है। उधर, सिरसा में देर रात 2 मकानों की दीवारें गिर गईं। इस दौरान परिवार बाल-बाल बच गए। इसके साथ यहां एक माइनर टूट गई। इससे 50 एकड़ में खड़ी फसल जलमग्न हो गई। कैथल के सोंगल गांव में घरों में पानी घुस गया। प्रदेश में बाढ़ का हाईअलर्ट है। पड़ोसी राज्य पंजाब और पहाड़ों में हो रही भारी बरसात के चलते नदियों का जलस्तर डेंजर लेवल पर है। सिरसा में घग्गर नदी डेंजर लेवल पर है। फरीदाबाद में यमुना और कुरुक्षेत्र में मारकंडा नदी कल से ओवरफ्लो चल रही हैं। उधर, मौसम विभाग ने रविवार (सुबह साढ़े 8 बजे) को अगले 36 से 48 घंटे भारी बारिश का हाई अलर्ट जारी किया। 2 सितंबर तक भारी बारिश हो सकती है। हालात को देखते हुए सीएम नायब सैनी ने UAE का तीन दिवसीय दौरा रद्द कर दिया। वहीं, चंडीगढ़ मुख्यालय से संबंधित विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द करने के साथ-साथ उन्हें स्टेशन न छोड़ने के आदेश दिए गए हैं। मौसम से जुड़े बड़े अपडेट्स बारिश के PHOTOS... मौसम से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए...

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0