हरदोई में इस साल का सबसे गर्म दिन:तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंचा, न्यूनतम 29.5 डिग्री रहा

Jun 12, 2025 - 18:00
 0
हरदोई में इस साल का सबसे गर्म दिन:तापमान 42.5 डिग्री तक पहुंचा, न्यूनतम 29.5 डिग्री रहा
हरदोई में 12 जून को इस वर्ष का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। सुबह में आर्द्रता 70 प्रतिशत और शाम को 46 प्रतिशत मापी गई। पूर्वी दिशा से 6 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। मौसम विभाग के पर्यवेक्षक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि आसमान साफ रहा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। पिछले चार दिनों से वर्षा शून्य दर्ज की जा रही है। 11 जून को अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री, 10 जून को 41.5 डिग्री, 9 जून को 42.0 डिग्री और 8 जून को 41.0 डिग्री रहा। जून के पहले सप्ताह में 4 और 3 जून को हल्की बारिश हुई थी। इन दिनों क्रमशः 10.2 मिमी और 10.4 मिमी वर्षा दर्ज की गई। दोपहर में घर से कम निकलें दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा छाया रहता है। स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे दोपहर में घर से कम निकलें। पर्याप्त पानी पीते रहें। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की चेतावनी दी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0