हरदोई में मौसम बदला:तापमान 40 से घटकर 31 डिग्री हुआ, किसानों को फसल नुकसान की चिंता

May 2, 2025 - 11:00
 0
हरदोई में मौसम बदला:तापमान 40 से घटकर 31 डिग्री हुआ, किसानों को फसल नुकसान की चिंता
हरदोई में मौसम ने अचानक करवट ली है। जहां कुछ दिन पहले तापमान 40 डिग्री तक पहुंच गया था, वह अब घटकर 31 डिग्री पर आ गया है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री दर्ज किया गया है। भरखनी ब्लॉक के पचदेवरा थाना क्षेत्र के लखनौर में गुरुवार रात से मौसम में बदलाव आया। शुक्रवार सुबह से आसमान में बादल छाए हैं। ठंडी हवाओं ने मौसम को सुहावना बना दिया है। टड़ियावां ब्लॉक में गर्म हवाओं की जगह ठंडी हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार जल्द ही तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है। बिलग्राम क्षेत्र में तेज आंधी से आम, तरबूज और खरबूजे की फसलों को नुकसान हुआ है। किसानों के अनुसार आम की फसलें झड़ गई हैं। मौसमी फलों की बिक्री भी प्रभावित हो सकती है। सांडी, मल्लावां, कछौना, पिहानी, भरावन और टोडरपुर क्षेत्रों में भी मौसम बदला है। कई जगहों पर बादल छाए हैं। टोडरपुर के सलेमपुर राय गांव में तेज हवा के कारण लोगों को अपना सामान समेटना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में बारिश की संभावना जताई है। मौसम में आए इस बदलाव से जहां आम लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं किसानों की चिंता फसलों के नुकसान को लेकर बढ़ गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0