हरियाणा कैबिनेट मीटिंग का शेड्यूल बदला:11 को चंडीगढ़ में होगी; जापान दौरे पर CM सैनी, 17 को आएंगे PM मोदी

Oct 6, 2025 - 19:00
 0
हरियाणा कैबिनेट मीटिंग का शेड्यूल बदला:11 को चंडीगढ़ में होगी; जापान दौरे पर CM सैनी, 17 को आएंगे PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 अक्टूबर को हरियाणा दौरे के कार्यक्रम को लेकर बुलाई गई हरियाणा कैबिनेट मीटिंग को शेड्यूल में बदलाव किया गया है। पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 9 अक्टूबर को दिल्ली के हरियाणा निवास में कैबिनेट मीटिंग बुलाई थी, लेकिन अब 11 अक्टूबर को हरियाणा सचिवालय में होगी। नायब सैनी सरकार के एक साल पूरा होने पर इसके लिए सोनीपत में कार्यक्रम रखा गया है। यहां PM मोदी चीफ गेस्ट होंगे। अब कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि दिल्ली में होने वाली विधायक दल की मीटिंग के समय भी बदलाव हो सकता है। जिसमें यह तय किया जाएगा कि PM मोदी से किन प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास कराया जाए। विदेश दौरे पर है CM नायब सैनी हरियाणा के CM सैनी फिलहाल जापान दौरे पर हैं। बताया जा रहा है कि वे 8 अक्टूबर को भारत लौटेंगे। पहले उन्हें 11 अक्टूबर को जापान से लौटना था, लेकिन PM का दौरा फाइनल होने के बाद दौरे में बदलाव हुआ है। पीएम के हाथों जारी हो सकती है लाडो किश्त चर्चा है कि PM हरियाणा सरकार की 2100 रुपए महीने वाली लाडो लक्ष्मी योजना की पहली किस्त भी महिला लाभार्थियों को अपने हाथों से दें सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगस्त 2014 से लेकर अब तक 16 बार हरियाणा का दौरा कर चुके हैं। अब यह उनका 17वां दौरा होगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0