हाथरस में प्रदेशीय सब जूनियर बालिका फुटबॉल टीम के लिए आज शनिवार को जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित किया गया। यह ट्रायल शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम हाथरस में संपन्न हुआ। जिसमें पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया। इस ट्रायल में खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर चयनकर्ता भी मौजूद थे। हाथरस के उप क्रीड़ा अधिकारी काशी नरेश यादव की देखरेख में यह ट्रायल सुजी यादव, अंसार हुसैन, वर्षा रानी और कृष्ण कुमार द्वारा लिया गया। कल होगा अलीगढ़ में मंडल स्तरीय ट्रायल चयनित खिलाड़ी अब कल रविवार को अलीगढ़ के अहिल्याबाई होलकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में भाग लेंगे। चयनित खिलाड़ियों में काजल उपाध्याय, राधा, राधिका, अनुष्का और तनिष्का शामिल हैं।