हाथरस के सभी प्रमुख मार्गों पर बम-बम भोले की गूंज सुनाई दे रही है। श्रद्धालु गंगा घाटों से पवित्र जल लेकर अपने गंतव्य की ओर बढ़ रहे हैं। पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। शुक्रवार रात से ही यातायात को डायवर्ट कर दिया गया है। पुलिस कर्मी पैदल चलकर कांवड़ियों को सुरक्षा कवच प्रदान कर रहे हैं। वे उन्हें थाना क्षेत्र से जिला सीमा तक सुरक्षित पहुंचा रहे हैं। आगरा रोड, अलीगढ़ रोड, सिकंदराराऊ रोड और मथुरा रोड पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है। स्थानीय लोगों ने जगह-जगह सेवा शिविर लगाए हैं। पुलिस ने भी कांवड़ियों के लिए जलपान की व्यवस्था की है। महिलाएं भी बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल हैं। कई कांवड़िये गंगाजल लेने के लिए गंगा घाटों पर गए हैं। पूरा वातावरण भक्ति में डूबा... सावन के तीसरे सोमवार को ये सभी कांवरिया बाबा भोलेनाथ का गंगाजल से अभिषेक करेंगे। इस दौरान पूरा वातावरण भक्ति में रमा दिखाई दिया। अधिकारी भी शिवमय वातावरण का निरीक्षण करते रहे और अधीनस्थों को आवश्यक निर्देश देते रहे।