हाथरस में सांप के काटने से किशोर की मौत:अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Aug 22, 2025 - 00:00
 0
हाथरस में सांप के काटने से किशोर की मौत:अस्पताल ले जाने से पहले तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम
हाथरस के चंदपा क्षेत्र के गांव हीरागढ़ी में सांप के काटने से किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान राजकुमार के 13 वर्षीय पुत्र कान्हा के रूप में हुई है। गुरुवार दोपहर को कान्हा जमीन पर लेटा हुआ था। इसी दौरान एक सांप ने उसे काट लिया। सांप को देखते ही किशोर की चीख निकल गई। चीख सुनकर परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में कान्हा बेहोश हो गया। परिवार के लोग तुरंत उसे जिला अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार ने दूसरी राय के लिए किशोर को एक निजी अस्पताल में भी दिखाया। वहां भी डॉक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि की। बरसात के मौसम में बढ़ गए हैं सर्पदंश के मामले इसके बाद परिवार के लोग उसके शव को गांव ले गए। बरसात के मौसम में क्षेत्र में सर्पदंश के मामले बढ़ रहे हैं। इस घटना से गांव में शोक की लहर है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0