हापुड़ में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल:अगस्त में औसत से 46 फीसदी कम बारिश, तापमान 33 डिग्री तक पहुंचा

Aug 22, 2025 - 12:00
 0
हापुड़ में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल:अगस्त में औसत से 46 फीसदी कम बारिश, तापमान 33 डिग्री तक पहुंचा
हापुड़ में मौसम की मार से लोग परेशान हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर के समय सड़कें सूनी दिख रही हैं। उमस भरी गर्मी से लोग परेशान दिखे। 255.5 मिलीमीटर बारिश हुई मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार एक जून से 21 अगस्त तक हापुड़ में 255.5 मिलीमीटर वर्षा हुई है। यह सामान्य औसत 473.3 मिलीमीटर से 46 प्रतिशत कम है। बारिश की कमी से वातावरण में नमी और गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। 5 वर्ष में सबसे कम बारिश हापुड़ में सालाना औसत बारिश 732 मिलीमीटर होती है। अगस्त में सबसे ज्यादा करीब 200 मिलीमीटर बारिश होती है। लेकिन इस बार अगस्त का आधा महीना बीतने के बाद भी अपेक्षित बारिश नहीं हुई है। पिछले पांच साल के आंकड़ों में 2021 में सबसे ज्यादा 780 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस साल अब तक की स्थिति सबसे कमजोर है। बारिश की कमी से बढ़ी गर्मी बारिश की कमी का असर खेती पर पड़ा है। धान और गन्ने की फसलें प्रभावित हो रही हैं। किसानों को ट्यूबवेल और नलकूपों से सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। चिकित्सकों ने लोगों को पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी है। उन्होंने बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने को कहा है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0