हापुड़ में जर्जर मकान की छत गिरी:बारिश से कमजोर हुई छत के मलबे में दबे 5 लोग, अस्पताल में भर्ती

Aug 25, 2025 - 15:00
 0
हापुड़ में जर्जर मकान की छत गिरी:बारिश से कमजोर हुई छत के मलबे में दबे 5 लोग, अस्पताल में भर्ती
हापुड़ के नबी करीम गढ़ गेट चौकी इलाके में मंगलवार को एक पुराने मकान की छत गिरने से 5 लोग घायल हो गए। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य मकान के अंदर मौजूद थे। जिसके बाद घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जानकारी के मुताबिक बारिश के कारण कमजोर हुई एक मकान की छत अचानक भरभराकर गिर पड़ी। तेज आवाज सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला गया। घायलों को पहले निजी अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें देव नंदिनी प्रयाग हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। सभी घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। प्रशासन से जर्जर मकानों का सर्वे करने की मांग की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार मकान काफी पुराना था। बारिश के कारण इसकी दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। इस घटना के बाद मोहल्ले में दहशत का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जर्जर मकानों का सर्वे करने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसे मकानों की मरम्मत या उन्हें गिराने की व्यवस्था की जाए। इससे भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0