राजस्थान में दो दिन से भारी बारिश जारी है। इस दौरान बारिश से जुड़ी घटनाओं में 18 लोगों की मौत हुई है। जयपुर, चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ जिले के कई निचले इलाकों में 4-5 फीट तक पानी भर गया है। बूंदी में मेज नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर है। कई गांवों का मुख्यालय से संपर्क कट गया है। उत्तर प्रदेश में तेज बारिश जारी है। हाथरस में आंधे घंटे की बारिश में 6 इंच पानी बरसा। राज्य की ज्यादातर नदियां उफान पर हैं। प्रयागराज में गंगा-यमुना में बाढ़ की स्थिति है। महाकुंभ मेला मैदान में 15km लंबी रिवर फ्रंट सड़क डूबी हुई है। ललितपुर के माताटीला बांध के 18 गेट और गोविंद सागर बांध के 8 गेट खोले गए हैं। पहाड़ी राज्य उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार भारी बारिश जारी है। हिमाचल की 200 और उत्तराखंड की 58 सड़कें लैंडस्लाइड के चलते बंद हो गई है। आज भी दोनों राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। झारखंड के 19 जिलों में अचानक बाढ़ की चेतावनी है। इनमें गुमला, सिमडेगा, लोहरदगा, लातेहार, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, पलामू, कोडरमा, गिरिडीह, जामताड़ा, देवगढ़, दुमका और रांची शामिल हैं। झारखंड में 1 जून से 14 जुलाई के बीच 62 प्रतिशत अतिरिक्त बारिश दर्ज की गई है। इस दौरान पूर्वी राज्य में 527.6 मिमी बारिश हुई, जबकि सामान्यत 326 mm बारिश होती है। राज्यों से मौसम की तस्वीरें...